Dev snan purnima 2025 kya upay se ghar me sukha Shanti ayega ?

"Snan Purnima 2025: आज की रात मत चूकिए, फिर एक साल बाद ही मिलेगा मौका, ज्येष्ठ पूर्णिमा के ये 3 उपाय बना सकते हे मालामाल . Snan Purnima 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा को स्नान पूर्णिमा भी कहते हैं। इस पूर्णिमा की रात एक वर्ष में एक बार आती है। मान्यता है कि इस अवसर पर श्रद्धा और आस्था के साथ किए गए कुछ खास उपाय जीवन में धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की ओर अग्रसर करते हैं। इसलिए इस रात को खाली न जाने दें और यहां बताए गए अचूक उपायों को जरूर आजमाएं और हो सकता है देखते ही देखते आपकी किस्मत पलट जाए।" :यदि आप जीवन में सुख, सौभाग्य और धन की कमी महसूस कर रहे हैं, तो इस पावन रात को कुछ विशेष उपायों से घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को आमंत्रित कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस दिन गंगा, यमुना, नर्मदा, गोदावरी जैसे पवित्र नदियों में स्नान करने से शरीर और आत्मा दोनों की शुद्धि होती है। साथ ही यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए उपयुक्त माना जाता है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय? "मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये चीजें ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी को लाल रंग की चुनरी, चूड़ियां, कुमकुम, सिंदूर, बिंदी, कंघी, तेल और सुगंधित फूल अर्पित करें। फिर यह सामग्री किसी विवाहित स्त्री या जरूरतमंद को दान कर दें। इससे आपके घर में सुख-शांति, सौभाग्य और अन्न-धन का स्थायी वास होता है। माना जाता है कि माता लक्ष्मी ऐसे घर में निवास करती हैं, जहाँ स्त्रियों का सम्मान होता है।" Astro Asmita 11 july 2025

Author

My name is Dr Asmita Acharya I have 20 years experience in my astrology field i also expert in...

Latest Post